अमन राय
जटहा बाजार
कुशीनगर (उ०प्र०)
जटहां बाजार थानाक्षेत्र के अंतर्गत होली पर्व पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने सोनवाल, कटाईभरपुरवा, कंठीछपरा गांव आदि में होली पर्व को लेकर विवादित गांव में चौपाल लगाकर दोनों समुदायों के बीच वार्ता करके होली सकुशल संपन्न कराने की बात कही। थानाध्यक्ष ने कहा कि अगर किसी प्रकार की शिकायत हो तो तत्काल थाने को सूचित करें। पुलिस आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है।
इस चौपाल में ग्राम प्रधान नगई राजभर, बसरुद्दीन अंसारी, कुददुस अंसारी, पतरु यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, चंदन चौरसिया, वीरेश गिरी, कांस्टेबल आयुष यादव, राम लखन यादव, नितेश यादव, विवेक यादव और पुष्पेंद्र सिंह यादव सहित अनेकों सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

0 Comments