यूपी और बिहार के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पुल से प्रतिदिन होता है हजारों लोगो का आवागमन
अमन राय
जटहा बाजार
कुशीनगर (उ०प्र०)
जटहा बाजार थानाक्षेत्र के माघी कोठिलवा से होकर बहने वाली नदी पर बने पुलिया का अप्रोच ध्वस्त हो गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय गावँ के ग्राम प्रधान नथुनी चौहान के अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके इसका अतिशीघ्र मरम्मत कार्य करवाने का मांग किया है।
किन्नर पट्टी से माघी कोठिलवा (मुरगहवा टोला) गांव को जोड़ते हुवे बिहार के दर्जनों गांवों तक जाने वाली मार्ग के नदी पर बनी पुलिया का अप्रोच ध्वस्त हो जाने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।इस मार्ग से छोटी बड़ी वाहनों से प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं।स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीणो ने इसका अतिशीघ्र मरम्मत कार्य नही होने पर आन्दोलन करने की भी चेतावनी दी है।
प्रदर्शन करने वालो में ग्राम प्रधान नथुनी चौहान, विकास चौहान (कोटेदार), मनन राजभर, प्रभु यादव, हरदुवाल गोंड, रविंद्र बैठा, चंद्रभान चौहान,फुन्नी चौहान, राजेंदर, संजय, राधा, इंदल, शंकर, नरेश, हरी और नंदलाल आदि ने पुलिया के अप्रोच को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।

0 Comments