सुरजभान कुमार भारती
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
सहारा इंडिया में आमजन के गाढ़ी कमाई के फंसे करोड़ों रुपये का मामला खड्डा विधायक ने विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान इस प्रकरण के तरफ आकृष्ट कराया है। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि सहारा इंडिया ने निर्धन और अति गरीब सहित व्यापारी वर्ग का करोड़ों रुपये जमा करवाकर हड़प लिए हैं। इस पर सरकार के द्वारा पहल करके पैसा वापस कराने की मांग भी रखी। जिससे आमजन की जमापूंजी वापस मिल सके। उन्होंने इसे सदन में जनहित से जुड़े हुवे मुद्दे बताते हुवे कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और ठेला, रिक्सा आदि चलाने वाले लोगों ने अपने जरुरी रोजमर्रा से कुछ पैसा बचाकर बैंक में पैसा जमा किया था, लेकिन आज तक उनका पैसा वापस नहीं मिला है। खड्डा विधायक ने सदन में उनका पैसा वापस कराने के लिए सरकार से मांग भी किया है।

0 Comments