Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सड़को पर फर्राटेदार दौड़ रहे है गन्ना लदे हुवे ओवरलोड टाला

प्रशासनिक उपेक्षा बना हुवा है जानलेवा,

नियम विरुद्ध संचालन पर अतिशीघ्र रोक लगाने की मांग,

सुरजभान कुमार भारती

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विभिन्न चौक और चौराहों से होकर गुजरने वाले ओवरलोड टाला से हरपल हादसे की आशंका बनी रहती है। पिछले कुछ माह से ओवरलोड गन्नो से लदे ये टाला गांव, देहात या शहर के व्यस्ततम क्षेत्र से ही होकर गुजरते है, लेकिन इन वाहनों को कोई रोकने वाला नहीं है। प्रशासन के द्वारा भी इन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। जिससे धड़ल्ले से ये वाहन भीड़भाड़ और व्यस्ततम क्षेत्रो के बीच से भी तेजी से गुजरते हैं। इस क्षेत्र में रामकोला और पिपराइच चीनी मिलों के अनेको गन्ना क्रय केन्द्र बनाये गए है। जहां से प्रतिदिन लगभग सैकड़ो गन्ना लदे हुवे ओवरलोड टाला चीनी मिलों के लिए गन्ना लेकर जाती है। टाला के ओवरलोड होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका बना रहता है। पूर्व में क्षेत्र के अनेको जगहों पर इन टालो से हादसे हो चुके है, पर जिम्मेदारों के अनदेखा करने के वजह से ही सड़को पर ये सरपट दौड़ रहे है। क्षेत्रीय ग्रामीणो ने बताया कि प्रशासन से अनेको बार शिकायत करने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नही होता है। जिससे इनका मनोबल और बढ़ा हुवा है। इनके नियम विरुद्ध संचालन पर अतिशीघ्र रोक लगाना जनहित में अति आवश्यक है।

एआरटीओ. मो. अजीम ने बताया कि एक अभियान के तहत कुछ ओवरलोड टालो का चालान किया गया है। चीनी मिलो को भी निर्देशित किया गया है कि इन ओवरलोड टालो के संचालन पर रोक लगा दे।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत