Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सुहागन ने अपने सुहाग को किडनी देकर जीवनदान दिया

जीवनसंगिनी होने का फर्ज निभाई,

मायके से लेकर ससुराल तक का परिवार गौरवान्वित,

सुरजभान कुमार भारती

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)

अपने पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती है। पूरे दिन निराहार और निर्जला रहकर ईश्वर की आराधना भी करती है। वर्तमान दौर में भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली कुछ ऐसी पत्नियों है, जिन्होंने करवा चौथ की मान्यता को सार्थक कर दिखाया है। पति की जब जान पर बन आई तो पत्नियों ने जीवनदान भी दिया है। गंभीर संकट के समय भी हिमालय पर्वत सा अडिग हौसला दिखाते हुए अपनी मांग की सजावट को बरकरार रखी है। करवा चौथ व्रत के मान्यताओं को सार्थक करते हुवे अपनी मांग के को लम्बी उम्र देने वाली निशा के पति ओमप्रकाश यादव की हालत को देखकर जब डॉक्टर भी नाउम्मीद हो चुके थे तब निशा ने अपनी किडनी देकर उनकी जान बचाई।

जटहा बाजार थानाक्षेत्र के पकहा मुसहरी टोला निवासी जगदीश यादव का शादी पुत्र ओम प्रकाश यादव (32वर्ष) पिछले एक वर्ष से किडनी की बीमारी से ग्रसित था। जिसके जीवन को बचाने का अंतिम विकल्प स्वस्थ किडनी का प्रत्यारोपण होना ही शेष था। ओमप्रकाश यादव की शादी दो वर्ष पूर्व इसी थानाक्षेत्र के एकवनही उर्फ भागवत पुर निवासी व्यास यादव की पुत्री निशा के साथ हुयी है। किडनी प्रत्यारोपण के लिये पत्नि निशा का कहना था कि पति के जीवन की रक्षा के लिये यदि अपनी जान भी देनी पड़े तो कम है। फिर क्या था पति के लिये पत्नी ने अपनी किडनी देने के लिये लखनऊ शहर के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर चिकित्सकों से परामर्श के बाद किडनी प्रत्यारोपण करके अपने पति की जान बचाने में कामयाब हुयी है। निशा के इस सराहनीय कार्य के लिए उसके मायके से लेकर ससुराल तक के लोग गौरवान्वित है। निशा एक दो साल के बच्चे की मां भी है।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत