सुरजभान कुमार भारती
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ग्रामसभा लक्ष्मीपुर में संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मीरा देवी के अगुवाई में रविवार को दोपहर बाद बैठक करके आने वाले होली के त्योहारों को शांति प्रिय, सद्भाव व आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया है।
समूह की अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि शांति भाव से त्योहार मनाना सभी का कर्तव्य है। हमारे पूर्वजों ने जीवन की नीरसता को समाप्त और आपसी एकता को बरकरार रखने के लिए त्योहार बनाया है। इसलिए होली को पूरे उत्साह व उल्लास के साथ बनाइए। यदि कोई व्यक्ति रंग नही खेलना चाहता है तो उस पर रंग बिल्कुल न डालें। हुड़दंग मचाने वालो पर पैनी नजर रखते हुवे प्रशासन का सहयोग करें। समूह के सभी महिलाओं और उपस्थित जनमानस को शांति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की नसीहत दी गई है।
इस दौरान सचिव रेखा देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी, प्रेमशीला देवी, तारा देवी, मालती, मोतीसरी, सुरसती, अनिता, देवंती, सुधा, गुलाइची और राजमती सहित अनेको लोग मौजूद रहे।






0 Comments