Admin
सुरजभान कुमार भारती
कुशीनगर (उ०प्र०)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की तहसील इकाई खड्डा के ब्लाक अध्यक्ष संजय पाण्डेय और नेबुआ नौरंगिया ब्लाक अध्यक्ष गिरजेश मल्ल को मनोनीत किया गया। पदों की घोषणा जिलाध्यक्ष शैलेस उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय के द्वारा मंगलवार को किया गया।
एक सवाल के जवाब में ब्लाक अध्यक्षो ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का सच्चा व समर्पित माली होता है। जो अपनी निष्पक्षता पूर्ण लेखन से लोकतंत्र को सींचता है। पत्रकारिता पत्रकार ही लोकतंत्र की रक्षा करने का अहम साधन हैं। इस लिए पत्रकारों का दायित्व है कि गांव और नगर की गलियों से लेकर समाज के हर वर्ग का पीड़ा को निष्पक्षता से उठाये। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सर्वाधिक मजबूत एवं विस्तारित संगठन है। उन्होंने आशा और विश्वास दिलाया कि पत्रकारिता व संगठन में ईमानदारी से काम करेंगे तथा संगठन के द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया जाएगा, वो पूर्ण जिम्मेदारियों के साथ उसका वो निर्वाहन करेंगे।
इस मौके पर डॉ० नीलेश मिश्र, विद्याधर तिवारी, संतोष तिवारी, लल्लन गुप्ता, प्रभात तिवारी, अजित तिवारी, सुमन्त कुशवाहा, संजय उपाध्याय, नितेश पाण्डेय, नागेन्द्र मिश्र, पंकज शुक्ला, रोहित चौहान, मनोज कुशवाहा, सुरजभान कुमार भारती और विनय शर्मा आदि ने बधाइयां दी है।
0 Comments