Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पिपरा बुजुर्ग गांव मे एक एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर शरीरिक संबंध बनाया और धोखे से कोर्ट मैरिज के नाम पर लाखो रूपये कीमती भूमि को एक सादे स्टैंप पर अंगुठा लगा कर घर से निकाल दिया। महिला भिक्षाटन करके अपना जीविकोपार्जन कर रही है। पुलिस से लगायत उच्चाधिकारियों से दर्जनों बार शिकायत कर चुकी है पर न्याय नही मिलता देख महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव के बेवा सुशीला ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत पत्र भेज कर बताई है की उसकी पति गांगा की सन 1987 मे मौत हो गई थी। जिसके बाद वह बेसहारा हो गई। उसकी डीह की भूमि पर बने मकान मे राजमन छपरा गांव निवासी रामअधार ने एक झोलाछाप चिकित्सक का काम करता था, जो बेसहारा महिला को अपने प्रेम जला मे फसाकर उससे शादी करने का झांसा देकर काफी दिनो तक शारिरिक संबंध बनाता रहा। जिससे एक लड़की भी पैदा हुई है। कोर्ट मैरिज करने के नाम पर एक सादे स्टैंप पर महिला से अंगूठा लगवाकर घर से निकाल दिया है। इसकी जानकारी तब हुई जब उक्त मकान मे अन्य एक दुकानदार बृजेश रौनियार से तीन वर्ष पूर्व किराया मांगी तो उसने कहा की जमीन अब आपकी नही रही, ये जमीन राम अधार ने आपसे स्टैंप के माध्यम से खरीद लिया है, इतना सुनकर महिला बेहोश हो गई। जिसके बाद महिला भिक्षाटन करने के साथ लगातार जिलाधिकारी, एसडीएम, थानाध्यक्ष सहित अन्य और अधिकारियों को शिकायत पत्र सौपकर कार्यवाही की मांग किया लेकिन न्याय नही मिलता देखकर अब महिला ने राष्ट्रपति से कही है कि या तो उसकी जमीन को वापस करा दी जाए या इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए।
0 Comments