Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शिक्षक व साहित्यकार अशोक शर्मा को मिला 'वृक्ष सखा सम्मान'

कुशीनगर (उ०प्र०)



रामकोला ब्लॉक के ग्रामसभा लाला छपरा, लक्ष्मीगंज निवासी शिक्षक व साहित्यकार अशोक शर्मा को  'काव्य प्रहर' संस्था बनारस के तत्वाधान में वृक्ष लगाओ, वृक्ष बचाओ संस्था मुम्बई के द्वारा 'वृक्ष सखा सम्मान' से सम्मानित किया गया है।

युवा साहित्यकार को यह सम्मान वृक्षारोपण पर उत्कृष्ट काव्य व आलेख लिखने तथा वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर धरा को बचाने हेतु उत्तम कार्य के लिए दिया गया है। इसके पहले भी इनको 'वृक्ष रक्षक सम्मान' तथा 'पर्यावरण रक्षक सम्मान 2022' से नवाजा जा चुका है। कवि व लेखक के रूप में अपनी कविता तथा लेख के माध्यम से समाज की बुराइयों पर प्रहार भी करते हैं। इनकी हृदय स्पर्शी रचनाएं दिलों में स्थान बना ही लेती हैं।

श्री शर्मा का कहना है कि

''ना हो अपनी धरती बेवा,

चलो करें वृक्षों की सेवा।।''

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकृति प्रेमी अशोक शर्मा की लेखनी कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तथा अंतरर्राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में छपकर समाज को दिशा देने का कार्य कर रही है। इनकी रचनाएं ओ.एम.जी बुक ऑफ रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन रिकार्ड में भी जगह बना चुकी हैं। अब तक इनको श्रेष्ठ नागरिक सम्मान,  सहित्य पिडिया सम्मान, साहित्य रक्षक सम्मान, डॉ० राधाकृष्णन सम्मान, हिंदी गौरव सम्मान, श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान, शब्द श्री सम्मान आदि सहित अनेक सम्मान मिल चुके हैं।

वृक्ष सखा सम्मान मिलने की चर्चा सारेआम होते ही इनके सभी शुभचिंतकों में खुशीयो की लहर है। मधुसूदन पांडेय, बी.डी.यादव, डॉ० आई.जी.राव, चंदेश्वर परवाना, आर. के.भट्ट, अमित श्रीवास्तव, गोविंद कुशवाहा, संजय खरवार, मोहन पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, अश्वनी पांडेय, ऋषिकेश पांडेय और प्रदीप यादव आदि सहित अनेको लोगो ने बधाइयां दी है।





Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर