फर्जी विक्रेता और फर्जी बैनामा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम से मिले पत्रकार,
पत्रकार सत्येंन्द्र यादव की जमीन का फर्जी बैनामा कराये जाने का मामला,
गोरखपुर (उ०प्र०)
पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सत्येन्द्र यादव की जमीन और पैतृक मकान को फर्जी तरीके से किये गए बैनामा मामले को लेकर, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने जिलाधिकारी से मुलाक़ात की। उन्होंने जिलाधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया और इस फर्जीवाड़ा में शामिल लोगों के विरुद्ध धोखाघड़ी का मुकदमा दर्ज करवाने की मांग किया।
मिली जानकारी के अनुसार कैंम्पियरगंज क्षेत्र के मोहनाग गांव निवासी पत्रकार एवं इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंन्द्र यादव के बाबा सच्चा पुत्र छोटेलाल के नाम से आराजी सं.662रकबा 0.441हे0ए0 ग्राम मोहनाग तप्पा-भारीवैसी ,परगना हवेली, तहसील कैंम्पियरगंज जिला गोरखपुर में मकान स्थित है। उनके बाबा सच्चा का1/4हक व हिस्सा है। जिसमें बाग व आबादी दर्ज है। इनके पिता स्व0रामभेजू व बाबा सच्चा नें उक्त आराजी के रकबा 0.21हेक्टेयर पर 15वर्षों पूर्व से पक्का मकान का निर्माण कराया गया है।
उक्त मकान को इन्द्रजीत पुत्र रामेश्वर जो राज मिस्त्री का कार्य करता था 10वर्ष पूर्व उक्त मकान को सत्येंन्द्र यादव के बाबा नें किराये पर रहने के लिए दिया था।
26 अक्टूबर 2021को इन्द्रजीत पुत्र रामेश्वर नें सत्येंद्र यादव के उक्त मकान को अपना बताकर धोखाधड़ी करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार करके रामकेश शर्मा पुत्र बलिराम शर्मा व दस्तावेज के गवाहान शामनाथ पुत्र श्रीराम व गोविन्द पुत्र रामलखन निवासी मोहनाग जिला गोरखपुर ने साजिश में करके रामकेश शर्मा नें उपरोक्त को जमीन और मकान का विक्रय कर दिया है। उक्त जमीन और मकान को जब रामकेश शर्मा बैनामा कब्जा करने पहुंचा तो सत्येंन्द्र यादव ने उनसे पूछा कि तुम इस मकान को किस अधिकार व हक से कब्जा करोगे तो उसने कहां कि हमने इन्द्रजीत उपरोक्त से बैनामा लिया हूं। पीड़ित पत्रकार ने जब रजिस्ट्री ऑफिस कैंम्पियरगंज गोरखपुर में पता किया त़ो फर्जी व धोखाधड़ी तथा जालसाजी द्वारा कथित बैनामा का पता चला तो पत्रकार ने इस घटना की सूचना थाना कैंम्पियरगंज जिला गोरखपुर व उपजिलाधिकारी तहसील कैंम्पियरगंज गोरखपुर को दिया। मगर थाना द्वारा पीड़ित पत्रकार की रपट दर्ज नही की गयी।
इस घटना को स्वयं संज्ञान में लेते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने आज जिलाधिकारी गोरखपुर से मिलकर पीड़ित पत्रकार के पैतृक मकान को जालसाजी व धोखाधड़ी करके फर्जी दस्तावेज तैयार कर गलत तरीक़े से विक्रय करने वालों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग की।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहां कि पीड़ित पत्रकार सत्येंन्द्र यादव के पैतृक मकान को जालसाजी व धोखाधड़ी करके बेचने वालों के विरूद्ध जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आन्दोलन के लिए बाध्य होगी।
0 Comments