Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा मंडल अध्यक्षो ने महापुरुषों के प्रतिमाओ का साफ-सफाई करके माल्यार्पण किया

कुशीनगर (उ०प्र०)




हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई व माल्यार्पण कार्यक्रम भाजपा पिपरा बाजार मंडल के द्वारा डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का साफ सफाई करके माल्यार्पण किया गया।

सम्मानित पदाधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र में महापुरुषों के प्रतिमा के साफ-सफाई के कार्यक्रम में लीलाधरा छपरा गांव में मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने कहा कि भारत के पूर्व और न्याय मंत्री डॉ० बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्र ,राजनीतिज्ञ और एक समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था ।श्रमिको किसान और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। जिनका नाम भीमराव रामजी अंबेडकर था। रोआरी में वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण राय ने डॉ० अंबेडकर प्रतिमा में पुष्पा अर्पित किया। सिसवा गोईती मंडल उपाध्यक्ष लल्लन जायसवाल ने डॉ० भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर फूल अर्पित किया। सरपतहीं में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर राय और बहोरा छपरा रामनगर मंडल उपाध्यक्ष नित्यानंद पाण्डेय ने भी अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर स्नेह पुष्प अर्पित करके माल्यार्पण किया।

इस दौरान मंडल सहसंयोजक शैलेश मद्धेशिया, मंडल मंत्री जैकी शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मनोज शंकर प्रसाद, अजय चौहान मंडल उपाध्यक्ष अनिल राय, मंडल उपाध्यक्ष अतुल पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक अनिरुद्ध सिंह, चंद्रिका गुप्ता, वशिष्ठ मिश्रा, दिग्विजय नाथ यादव, राहुल शर्मा और अशोक तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत