कुशीनगर (उ०प्र०)
जालंधर कमाने गए नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक राजगीर मिस्त्री की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मड़ार बिंदवलिया गांव के नौका टोला निवासी वीरेंद्र गुप्ता (45वर्ष) पंजाब प्रांत के जालंधर में राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त वो खाना खाने के बाद बगल के आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे थे कि वो अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर जाने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाने पर डाक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंजाब पुलिस ने मृतक के घरवालों को फोन करके उनके मरने की सूचना दिया। सूचना मिलने पर परिजन जालन्धर जाकर शव को गांव मे लाकर जला दिया।
0 Comments