नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासनी महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुवे स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
महिला का आरोप है कि बीती देर शाम को वह घर पर अकेली थी, तभी गांव का एक व्यक्ति घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपित भाग गया। महिला जब उसके घर पहुंचकर शिकायत की तो उसकी पिटाई कर दी गई।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि तहरीर मिली है, जांचोपरांत कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments