Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रामपुर गोनहा में आग से तीन झोपड़ियां जलकर खाक, फायर विग्रेड ने बुझाई आग

कुशीनगर (उ०प्र०)





खड्डा थानाक्षेत्र के रामपुर गोनहा में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी लगी आग में तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। फायर विग्रेड के सिपाहियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

ग्रामसभा रामपुर गोनहा के जंगल टोला मुसहर बस्ती में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते राजू, भोला, मुसई आदि की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अवनीन्द्र गुप्ता ने खड्डा पुलिस व फायर विग्रेड को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची फायर विग्रेड की गाड़ी से आग बुझाया जा सका। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवनिन्द्र गुप्ता ने प्रशासन से पीडितों की मदद की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत