रामकोला थानाक्षेत्र के निर्भया गांव के पास दो बाइक के आमने सामने की भिड़ंत में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची खोटही पुलिस ने घायलों को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर उक्त थानाक्षेत्र के ग्राम सभा खोटही टोला के निर्भया गांव के पास मंगलवार की देर रात बाइक से घर वापस आ रहे खोटही चैती टोला निवासी इस्लाम अंसारी (65वर्ष) और घनश्याम गुप्ता (38वर्ष) अभी निर्भया टोले के करीब पहुंचे ही थे कि इस दौरान सामने से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गयी। इससे इस्लाम और घनश्याम बुरी तरह घायल हो गए।
मौके पर पहुंच खोटही पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया। इलाज के दौरान दोनों की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवारो को मामूली चोटें आईं है।
0 Comments