Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हिरण के मांस के साथ पकड़े गए आठ शिकारी

कुशीनगर (उ०प्र०)




सोहगीबरवा के वन्यजीव दक्षिणी चौक रेंज के जंगल में मंगलवार की रात साढ़े 11बजे हिरन के मांस के साथ आठ आरोपित पकड़े गए हैं। इसके अलावा उनके पास से जिंदा कारतूस, खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपितों में देवरिया और गोरखपुर के अलावा महराजगंज जिले के भी आरोपी शामिल हैं। वन विभाग इनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने में जुटा हुवा है।

डीएफओ पुष्प कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात साढ़े 11बजे दक्षिणी चौक रेंज के कुसमहवा मालव नाला के पास सहायक वन संरक्षक राकेश चंद्र यादव, उत्तरी चौक रेंज प्रभारी मोहन सिंह, दक्षिणी चौक रेंज प्रभारी रवि कुमार गंगवार, वन सुरक्षा प्रभारी कासिम अली, वन दरोगा राजेश यादव, नित्यानंद और प्रेम चंद्र सिंह आदि गस्त करते हुए पहुंचे थे। उस समय जंगल में गाड़ी की रोशनी देख वन कर्मियों ने टार्च जलाकर रोकने का इशारा किया। इस पर आरोपित मलाव नाला के चलते गाड़ी छोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन वन कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में आरोपितों के कब्जे से हिरन का पांच किलो मांस, प्लास्टिक झोले के अंदर मारकीन कपड़े में खून से सनी कुल्हाड़ी मिली।

आरोपितों के पास से एक जिन्दा कारतूस व पॉलीथिन पैकेट में रखे छर्रे भी बरामद हुवे है।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत