Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चोरों ने नकब काटकर सेन्ट्रल बैंक में चोरी करने का किया प्रयास

एसपी कुशीनगर ने जांच के लिए दिया निर्देश

अश्वनी यादव

पड़रौना, कुशीनगर (उ०प्र०)





जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती चौराहे स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा संचालित है।जिसमे सोमवार की देर रात चोर बैंक के पीछे खेत में बैठकर दीवाल में सेंध काटकर बैंक के भीतर प्रवेश किए और वहां से सीसीटीवी का डीवीआर, एक मॉनिटर और नेट का राउटर उठा ले गए। मंगलवार को करीब साढ़े नौ बजे शाखा प्रबंधक गुरु प्रसाद मौर्य को बैंक में चोरी होने की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंचे एसओ नंदा प्रसाद ने घटना की जानकारी सीओ संदीप वर्मा और एसपी सचिंद्र पटेल को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारियों ने मामले को संज्ञान में ली। इस संबंध में एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि चोरी के खुलासा के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शीघ्र ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत