Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पत्नी के ससुराल आते ही पति घर छोड़कर हुवा फरार

आठ माह पहले आपसी सहमति के आधार पर दोनो ने किया था प्रेम विवाह,

झारखण्ड






अपने ही ससुराल में पहली बार गई दुल्हन घर के बाहर धरने पर बैठ गई और वही मौका पाकर दूल्हा राजा फरार हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को थाने ले आई। पीड़िता के द्वारा ये बताया जा रहा है कि 8 माह पहले दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था।

झारखंड के गोड्डा से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पर पहली बार अपने ससुराल गई दुल्हन घर के बाहर धरने पर बैठ गई और वही मौका पाते ही दूल्हा चुपके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुल्हन को थाने ले आई। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने कन्हवारा गांव के एक व्यक्ति से तकरीबन 8 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन विवाह के बाद उसका पति हरि राम उसे अपने घर ले जाने से टाल मटोल कर रहा था।

उसको टाल मटोल करते हुवे आठ माह बीत गए, फिर दुल्हन ने खुद ही ससुराल जाने का फैसला किया और अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। लेकिन ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया जिससे वो ससुराल में घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई। नई नवेली दुल्हन को धरने पर बैठा देख गांव के लोग जमा हो गए और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

दुल्हन का कहना है कि उसने कई बार ससुराल वालों से इसकी वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उसे कभी किसी ने साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया। यहाँ तक कि लड़के लड़के के परिजन उक्त लड़की को अपने घर मे बहु के रूप में रहना स्वीकार भी नही कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर