मछुवारो ने मछली मारने के लिए अनेको जगहो पर लगा रखा है चिलवन
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
सिधरिया ड्रेन मे आधा दर्जन जगहों पर मछुवारो के द्वारा मछली मारने के लिए चिलवन लगाकर पानी रोके जाने से किसान परेशान हैं। लगभग हजारों हेक्टेयर खेतो मे लगे हुवे गन्ने और धान की फसलो का बुरा हाल है। इस समय धान की फसले तैयार होने के कगार पर है, लेकिन ड्रेन मे अनेको जगहो पर पानी का रुकावट होने और खेतों में अभी भी पानी जमा होने से क्षेत्रीय किसान काफी परेशान है।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के सिधरिया ताल से निकलने वाली सिधरिया ड्रेन में इन दिनों मछली पकड़ने के लिए मछुवारो के द्वारा उक्त ताल से लेकर बरगहां सबया के पुल तक लगभग आधा दर्जन जगहो पर चिलवन लगाकर मछली का शिकार किया जा रहा है पर पानी का निर्वार्ध बहाव मे रुकावट होने से किसानो के गाढ़ी कमाई से खेतो मे खड़ी फसलो मे पानी का जमवाडा होने से फसले अब बर्बाद होने के कगार पर है।
बांस और बल्ले में प्लास्टिक की रस्सी से चिलवन को बांधकर पानी के प्रवाह रोक दिया गया है जिसके कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशो के बावजूद भी नहरों मे चिलवन लगाकर मछली का शिकार किया जा रहा है। किसानो के एक समूह ने जिला प्रशासन से इस समस्या का अतिशीध्र ही समाधान कराने की मांग की है।
इस सम्बन्ध मे पडरौना एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान मे नही था, अतिशीध्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।
0 Comments