Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र में हरे पेड़ो का कटान बेरोक टोक से अबैध कटान जारी है। लकड़ी तस्करों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे हाईवे के किनारे लगे हुवे पेड़ो को भी काटने से भी नही चूक रहे है। हालांकि प्रशासन कभी कभार उनपर लगाम लगाने का प्रयास करती है, परन्तु लकड़ी तस्करों पर पूर्णतः अंकुश लगा पाने में असमर्थ सावित हो रही है। इसका जीता जागता उदाहण उक्त तस्करों के द्वारा स्थानीय थाने के बगल में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास हाइवे के किनारे लगे हरे पेड़ को काटकर उठा ले जाना है।
थाना परिसर से महज कुछ ही दूरी पर हरे पेड़ को काटकर उठा ले जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुवा है।




0 Comments