Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पैतृक भूमी पर कब्जा करने को लेकर आमरण अनशन पर बैठा अलगू

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



हनुमानगंज थानाक्षेत्र के दरगौली गांव में छह वर्षों से हिस्से की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से निराश अलगू यादव ने पंचायत भवन के बरामदे में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गया। उसे मनाने के लिये तहसील प्रशासन ने नायब दरोगा के साथ चार सदस्यी लेखपालों की एक टीम को भेजा पर अलगू ने उनके प्रस्ताव को नामंजूर कर आमरण अनशन जारी रखने के फैसले पर अडिग रहा।

खड्डा तहसील के ग्राम सभा दरगौली के आनन्दनगर निवासी अलगू यादव का कहना है कि वह अलग-अलग कई जगह की पैतृक जमीन पर आधा का हिस्सेदार है। लेकिन उसके हिस्से की जमीन आज तक नहीं मिल सका है। जिसके कारण वह कर्ज से डूब गया है और भूखमरी की नौबत आ गयी है। उसका आरोप है कि चकबन्दी व दीवानी न्यायालय ने भी आधे हिस्सा का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी अभी तक उसपर कब्जा नहीं मिल सका है।

जिससे हार थककर जनवरी 2023 में बेलवनिया के शिव मन्दिर पर आमरण अनशन किया था। जिस पर सीओ चकबन्दी व नायब तहसीलदार ने चकबन्दी की फैसला आने के बाद कब्जा दिलवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन 31 जनवरी 2023 को चकबन्दी के फैसला आने के बाद भी जमीन नहीं मिल सका। जिसको लेकर डीएम कुशीनगर और एसडीएम खड्डा सहित तहसील दिवस और थाना दिवस के साथ आईजीआरएस पर शिकायत करने के बाद भी न्याय नही मिलने पर निराश होकर सोमवार को 10 बजे से गांव के ही बेलवनिया शिवमन्दिर स्थित पंचायत भवन पर आमरण अनशन पर बैठकर न्याय का गुहार कर रहा है। शाम को तहसीलदार खड्डा महेश कुमार ने अनशन स्थल पर पहुंचकर उसे मनाने का प्रयास किया मगर उसने जमीन कब्जा मिलने से पहने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया।

इस सम्बन्ध में तहसीलदार महेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सहमति की बात चल रही है। विपक्षी ने निगरानी व एसडीएम कोर्ट में 145 वाद दाखिल किया है। जिस पर विपक्षी की सहमती पत्र कोर्ट में दाखिल करके विधिक पेंच खत्म होने के बाद पैमाइश कर अलगू की जमीन उसे दे दी जायेगी।






Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत