Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बने अण्डरपास के समीप देर शाम को पैदल जा रहा एक मजदूर की बाइक से ठोकर लगने से मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने बाइक व शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्यवाही करने में जुटी हुई है । वही मृतक के पत्नी ने बाइक चालक के द्वारा तेज गति व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने की आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर गोनहा के अहिरौली गांव निवासी शम्भु भारती रविवार को देर शाम को पनियहवा चौराहा से पैदल बोधीछपरा गांव के तरफ जा रहा था। अभी वह पनियहवा रेलवे स्टेशन से पश्चिम बने हुवे अण्डरपास के समीप पहुंचा ही था कि खड्डा की तरफ से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक के चपेट में आ गया, जिससे शम्भु भारती की मृत्यु हो गयी। सुचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव व लावारिश हालत में पड़ी बाइक को कब्जे में लेकर और शव की शिनाख्त करवाकर मृतक के परिजनों को सुचना दे दिया। सोमवार को सुबह शम्भु की पत्नी सुईली देवी ने मुकामी पुलिस को तहरीर देकर बाइक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।इस सम्बन्ध में हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनो में चीख पुकार मचा हुवा था।




0 Comments