Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
लोक आस्था और छठ का त्योहार वैसे तो पूर्वांचल का हैै, पर यूपी और बिहार में इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। अब यह पर्व प्रदेश की सीमाएं लांघ चुका है। जिसे देश के अनेको प्रान्तों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ घाट पर उमड़ते जनसैलाब को देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था कि लोक आस्था के इस पर्व में दिन प्रतिदिन व्रतियों का आस्था और भी गहरा होता जा रहा है।
पुत्र प्राप्ति, सुख, समृद्धि एवं मंगलकामना के पर्व छठ पर रविवार की शाम छठ घाट पर डूबते हुवे सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के विभिन्न तट घाटो पर स्थित छठ पूजा का विशेष माहौल रहा। छठ घाट पर दोपहर से ही छठ व्रतियोंं एवं दर्शनार्थियों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम होते ही बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठघाट पहुंचे। देर शाम को पूरे विधि-विधान से सूर्य देव की आराधना की गई। छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ माता की आराधना किया। इस दौरान बच्चो और नवयुवकों ने आतिशबाजियां किया। गाजे-बाजे और जयकारों से घाटो का माहौल भक्तिमय बना रहा। रविवार को छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना किया। पुनः सोमवार को उगते हुवे सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण करेंगी।



0 Comments