Header Ads Widget

Responsive Advertisement

निर्जला व्रत रहकर सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की

नव विवाहिताओ में भी देखा गया विशेष उत्साह, इस पर्व को अपनो के संग धूमधाम से मनाया गया

Admin

Surajbhan Kumar Bharti

कुशीनगर (उ०प्र०)

सनातन धर्म की व्रत परंपरा में करवा चौथ व्रत का अपना विशेष महत्व है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि करवा चौथ पर विधिवत पूजन और कथा करने से मनोकामना पूरी होती है और अखंड सौभाग्य का वरदान करवा माता द्वारा प्राप्त होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती है। सुहाग के लंबी आयु से जुड़ा करवा चौथ का व्रत खड्डा क्षेत्र में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया है। सुहागिन महिलाएं पूर्व से ही इसकी तैयारी में जुट गई थी। वे एक दिन पहले से ही अपने हाथों में मेंहदी रचाकर सभी सामानों की खरीदारी कर लिए थे। वहीं पर्व में पूजा के वक्त सोलह श्रृंगार कर माता करवा चौथ की पूजा करने वाली सुहागिनों को सारा दिन इसकी तैयारी में जुटी नजर आई। सुहागिनों ने व्रत की तैयारी कैसे की है, व्रत को लेकर उत्साह किस प्रकार का रहा तथा पूजा की विधि क्या होगी इस पर कुछ महिलाओं ने अपनी राय साझा की है।


नेबुआ नौरंगिया ब्लाक प्रमुख बिन्दु देवी ने कहा कि शादी के बाद से ही हर वर्ष करवा चौथ का व्रत पूरे विधि-विधान के साथ कर रही हुं। पति के लंबी आयु के लिए सारा दिन उपवास रखकर देर शाम सामूहिक रूप से माता करवा चौथ की पूजा करने से मन को काफी शांति मिलती है। सबसे खास यह है कि पर्व के दिन भूख नहीं लगता है। देर शाम नए परिधान पहन कर सोलह श्रृंगार करके माता करवा की पूजा पाठ करती हूं, जिससे मन को काफी शांति मिलती है।


गृहणी सुमन देवी कहती है कि करवा चौथ का व्रत आठ वर्षों से करती हुं। जिसमे पति का भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है। व्रत से पहले बाजार में ज्वेलरी और कपड़ों की खरीदारी सिर्फ करवा चौथ की पूजा के दिन पति कराते रहे है। रात के तीन बजे के बाद तारों की छांव में सरगी करने के बाद सारा दिन उपवास रहकर देर शाम पूजा करने के बाद रात को जब छलनी में चांद और पति का चेहरा देख पति के हाथों जल पीने के बाद उपवास तोड़ने के बाद भूख का भी अहसास नहीं होता है। पर्व विशेष पर पति और ससुराल वालों का भी भरपूर स्नेह मिलता रहता है।


पूर्व भाजपा जिपस. प्रत्यासी मीना देवी ने बताया कि करवा चौथ का व्रत करते हुए 22 वर्षों का समय गुजर रहा है। यह पर्व उनके लिए बेहद खास है। सुहाग की लंबी आयु से जुड़े इस पर्व की प्रतीक्षा काफी दिनों से कर रही हूं। पर्व के दिन पकवान बनाने और सजने संवरने में वक्त का पता ही नही चलता है। चन्द्रोदय होने पर उनके हांथो से पानी पीकर व्रत को उनके साथ ही तोड़ती हूं।


सुनीता गुप्ता ने कहा कि सुहागिनों के सुहाग का प्रतीक करवा चौथ पर्व का इंतजार हर साल बहुत ही बेसब्री से करती हूं। व्रत के पूर्व ही पति के साथ बाजार जाकर मनपसंद साड़ी और गहनों की खरीदारी करती हूं। पूजा पाठ का सारा सामान खरीदने के बाद हांथो में मेहंदी रचाकर परिवारजनों के साथ मिल जुलकर इस पर्व को बहुत ही खुशियो के साथ मनाते है। जिसमे पतिदेव का हर वर्ष के ही तरह विशेष सहयोग मिलता है।








Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर