Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जीवन साथी के दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने करवा चौथ का रखा व्रत

पूर्व की तैयारियों में जमकर किया गया था खरीदारी,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



कुशीनगर। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ व्रत बुधवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर अपने पति के दीर्घायु की कामना की।

मंदिरो एवं घरों में विधि विधान से सुहागिनों ने पूजा अर्चना की। देर रात चांद की दीदार कर पति के हाथों जल पीकर अन्न ग्रहण किया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने बताया कि पति के दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए यह व्रत किया जाता है। जो खड्डा तहसील क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस पर्व को लेकर नवविवाहिताओ में विशेष उल्लास देखा गया।



सुहागिन महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर अपने-अपने घरों में सुबह करवाचौथ की कहानी सुनकर चंद्रोदय तक निर्जल रहकर उपवास किया। संध्या बेला में चांद का दीदार करके और अर्ध्य देकर पूजा पाठ करने के बाद जल से संकल्प कर पूजा स्थल में रखी सामग्री को सास, जेठानी और ननद को देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस मौके पर पुरुषों ने भी अपने धर्मपत्नी को सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देकर इस महान पर्व में अपनी सहभागिता देकर परिजनों के साथ खुशियां मनाई। इससे पूर्व मंगलवार को महिलाओं ने जमकर खरीदारी करने के बाद अपने हाथों में महेंदी लगाई। करवा चौथ पर सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर अपने जीवन साथी की लंबी उम्र की कामना की। इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पतियों में भी अपनी अपनी पत्नी को उपहार भी भेंट कर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।









Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर