Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आखिर किसके सह पर हो रहा है हरे और प्रतिबंधित पेड़ों की कटान

वन माफियाओ की जानकारी होने पर भी विभाग नही कर रहा है कड़ी कार्यवाही,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



हर वर्ष सरकार के द्वारा करोड़ो रूपये खर्च करके हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया जाता है, पर वन विभाग की लापरवाही के चलते नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे और फलदार पेड़ों का कटान बेधड़क किया जा रहा है। दिन हो रात जब चाहे तब वन माफिया प्रतिबंधित पेड़ो पर आरा चलवा दे रहे है। क्षेत्र के सभी माफियाओ की जानकारी होने पर भी विभाग इन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस रहा है, इसके अलावा प्रशासनिक मिलीभगत से भी इनका मनोबल और बढ़ा हुवा है। वर्तमान समय मे नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में प्रतिबंधित और फलदार पेड़ों की अंधाधुंध कटान क्षेत्रीय वन माफियाओ के द्वारा ही करवाया जा रहा है।



बगैर अनुमति के ही कटान करवाने से जहां सरकारी कोष को क्षति हो रही है वही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के हरे पेड़ो को औने पौने दामो पर खरीदकर बेधड़क आरा चलवा देना इनका पेशा बन गया है।

लकड़ी के ठीकेदार बताते है कि विभाग और पुलिस को खर्चा देकर किसी को भी पेड़ को कटवाया जा सकता है। विभाग को जानकारी देने पर सरकारी शुल्क देना पड़ेगा, इसलिए विभाग के कर्मचारी और पुलिस को ही सूचना और खर्चा देकर कटान करवा दिया जाता है।



इस संबंध में खड्डा रेंजर श्रीप्रकाश पाण्डेय का कहना है कि हरे पेड़ों की कटान पर प्रतिबंध है। यदि कहीं अवैध रूप से कटान किया जा रहा है तो उसकी जांच करवाकर कार्यवाही किया जायेगा।






Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर