कपड़े और श्रृंगार के दुकानों पर रहा सबसे ज्यादा भीड़,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते में प्यार और विश्वास के प्रतीक पर्व करवा चौथ का व्रत खड्डा तहसील क्षेत्र में आज धुमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर महिलाओं में जहां उत्साह है, वहीं बाजारों में खूब चहल-पहल भी है। सुहाग के प्रतीक पर्व की तैयारी हर घर में जोरो शोरो पर है। मंगलवार को खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। कपड़ो और श्रृंगार की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रहा। महिलाओं ने जमकर सोलहों श्रृंगार के सामान खरीदे, वहीं हाथों में मेहंदी भी रचाई। पूरा बाजार महिलाओं व बच्चों से भरा रहा। साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन एवं चूड़ियों खरीदने को दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगा रहा।
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 31अक्टूबर दिन बुधवार को पड़ रहा है। नवविवाहित महिलाएं इस पर्व का इंतजार बहुत ही बेसब्री से करती हैं। इस पर्व पर सुहागिन पूरा दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रोदय होने पर पति का दर्शन कर व्रत को तोड़ती हैं। इसको लेकर कई किवदंतिया भी प्रचलित हैं। पूर्व की कहानियां और चलचित्रों ने इस पर्व के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दिन विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर महिलाएं सपरिवार पूजा करती हैं। वैसे तो पर्व के लिए सभी तैयारी पहले से ही की जाती है लेकिन, इस पर्व के एक दिन पूर्व मंगलवार को बाजारों में काफी रौनक रही। महिलाएं सपरिवार बाजार करने निकलीं और मनपसंद साड़ी व आभूषणों की भी खरीदारी की। बाजारों में देर रात तक खूब चहल-पहल बना रहा। कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियां एवं श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीददारी की। सबसे अधिक उत्साह उन महिलाओं में देखा गया, जिनका पहला करवाचौथ है। इस पर्व पर महिलाएं सोलहों श्रृंगार कर पूजन करती हैं। इसलिए सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों पर भी देर शाम तक अच्छी खासी भीड़ लगा रहा।
0 Comments