Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महिला डॉक्टर के पती और उसके दोस्त को चाकू मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बीते रात बाइक ओवरटेक करने को लेकर हुवा था विवाद,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



नौरंगिया घुघली हाइवे मार्ग पर बीते रात बाइक ओवरटेक करने को लेकर उपजे विवाद में महिला डॉक्टर के पति और उसके दोस्त पर मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया था। गंभीर रूप से दोनों घायलो का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

नेबुआ नौरंगिया के कोटवा निवासी अंकित जायसवाल किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे गुरुवार की रात गांव के अपने दोस्त जितेंद्र कुशवाहा के साथ बाइक से गोरखपुर जाने के लिए निकले। अभी वह कोटवा में स्थित बिजली उपकेंद्र के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया। इसी दौरान किसी बात को लेकर उन युवकों से कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट के दौरान अंकित जायसवाल के चेहरे और जितेंद्र कुशवाहा के सीने पर मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने बृजमोहन नाम के युवक को पकड़कर खूब खातिरदारी किया। मौका पाकर दूसरा युवक भाग निकला। तीनो घायलों पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय पुलिस के अनुसार शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच बाइक ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुवा है।

नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि अंकित की पत्नी डॉ० लवली की तहरीर पर बृजमोहन और तैयब पर केस दर्ज करते हुवे उन्हें जेल भेज दिया गया है।





Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत