Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मां दुर्गा के प्रतिमाओं का धूमधाम से किया गया विसर्जन

मां की अंतिम विदाई देते वक्त हो गयी थी सबके आंखे नम,

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



खड्डा तहसील क्षेत्र में इस साल शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को देर शाम तक मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से विभिन्न घाटो पर कर दिया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

नवरात्रि पर्व पर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्रमुख चौक और चौराहे और अनेको गांवों में दुर्गा जी सहित अन्य देवी देवताओ के मूर्ति का स्थापना किया गया था। जिसे डीजे बंधे हुवे वाहनों पर सभी प्रतिमाओं को सजाकर गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में पनियहवा से होकर बहने वाली नारायणी नदी में ले जाकर वैदिक मंत्र व रीति रिवाज से उन सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। वही जय माता दी के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। उत्साहित युवक झंडा लहराते आगे-आगे चल रहे थे वही उनके पीछे भजन-कीर्तन व डीजे के धुनों पर थिरकते हुवे युवाओ का समूह एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाने में लगे रगे।

क्षेत्र के विभिन्न सड़कों से होता हुआ जुलूस अपने गंतव्य की ओर चला गया। आयोजको के द्वारा सजाये गए झांकियों के दर्शन के लिए हजारों महिलाएं और बच्चो ने अपने घर से बाहर निकलकर माता का पूजन अर्चन और अंतिम दर्शन करके अपने घर परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना की, वही पूरे रास्ते नाचते गाते और रंग गुलाल उड़ाते हुवे झूमते युवा काफी उत्साहित थे। घाटो पर पूजन करने के बाद मां की अंतिम विदाई देते वक्त हर एक की आंखे नम हो गयी थी।






Post a Comment

0 Comments

दो वाहनो की आपसी भिड़ंत मे चार घायल, मेडिकल कालेज रेफर