Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेवुआ नौरंगिया विकास खण्ड के ब्लाक सभागार में 26 लाभार्थियों के मुख्यमंत्री आवास की चाभी बीडीओ उषा पाल तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव द्वारा के द्वारा संयुक्त रूप से सौंपी गई।
मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित दिब्यांग आवास और आपदा प्रभावित लाभार्थियों के चाभी वितरण कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ उषा पाल तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव द्वारा चयनित कुल 85 आवास लाभार्थियों में 26 लाभार्थियों को चाभी सौंपी गई। जिसमें ग्राम पंचायत सौरहा खुर्द के जयनारायण पुत्र भग्गन, सुभाष पुत्र विद्यार्थी, रामदुलार पुत्र रामचंद्र, नरेंद्र पुत्र भूखुत, अनूप पुत्र रामप्रीत, टेढ़ी गांव के रुदल पुत्र भरोसी, हेमवंत उर्फ छोटे पुत्र रामअधार, विजय प्रताप पुत्र अकलू, दुर्गेश पुत्र रमाकांत, श्रवणजीत और राबड़ी देवी सहित सिगहां गांव के कन्हैयालाल पुत्र रामप्रसाद, राजू पुत्र रामअवध, मठिया खुर्द के जग्गीलाल पुत्र विभूति, दशरथ पुत्र रामबृक्ष, किसुनपुर विजयपुर के बल्ली पुत्र मुनेब, सौराह बुजुर्ग गांव के सामरा पत्नी सलाउद्दीन, राजेश पुत्र पूर्णवासी को आवास की चाभी एवम प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ उषा पाल एव प्रमुख प्रतिनिधि ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और शासन आवास से बंचित गरीबों के हित में निरंतर बिना भेदभाव कार्य हो रहा है। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण मोहन सिंह, एडीओ एजी राजधारी प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र मल्ल, टीए रमेश तिवारी, प्रधान संभू गुप्ता, छोटे प्रधान, पंकज शाही, प्रभु कुशवाहा और लेखाकार शत्रुधन चौधरी आदि मौजूद रहे।
///////////// //////////// //////////// ///////////// //////////
आवास के लिए धन किसी को भी न दे : बीडीओ
मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियो को स्वीकृति पत्र सौपते हुए नेबुआ नौरंगिया बीडीओ उषा पाल में कहा कि मुख्यमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबो को छत मुहैया कराने की सबसे अच्छी योजना है, लेकिन अक्सर आवास में धन लेने की बाते सुनने को मिलती है। अगर कोई भी आवास के नाम पर पैसा मांगता है मुझसे व्यक्तिगत मिलकर या फोन पर जरूर बताये। जांचकर हर हाल में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्यवाही की जाएगी। अगर किसी पात्र का नाम आवास सूची में है तो उसे हर हाल में आवास मिलेगा। किसी के बहकावे में न आकर मुझे जरूर बताये।





0 Comments