Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पिपरा बुजुर्ग गांव निवासिनी एक महिला के द्वारा बगल के ग्रामसभा मिठहा माफी के पूर्व प्रधान पर अपने हिस्से की भूमि को जबरन कब्जा करने का आरोप लगा सोमवार की सुबह दस बजे के करीब अपने कुंनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठी थी। महिला का अनशन मंगलवार दूसरे दिन भी समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। हालाकि उक्त प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
उक्त गांव निवासिनी तरीकुन नेशा पत्नी शमसुल हक ने जिलाधिकारी को अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पति तीन भाई है। जिसमे से बड़े भाई ने अपने हिस्से की जमीन बगल के गांव मिठहा माफी के पूर्व प्रधान रामायण कुशवाहा को बेच दिया है। जिसका कब्जा दाखिल भी उनके द्वारा दे दिया गया, परन्तु बीते 20 जुलाई को रामायण के द्वारा उसके हिस्से की भूमि में बोए गए फसल को जबरन जोत दिया गया। जब उसने उन सबका बिरोध किया तो उक्त लोगो के द्वारा उसका कपड़ा फाड़कर मारते पीटते हुए खेत मे चल रहे ट्रैक्टर के आगे जान से मारने की नीयत से फेंक दिया गया। उक्त प्रकरण में पीड़िता के द्वारा स्थानीय स्तर से लगायत जिला स्तर के सभी जिम्मेदारो को अवगत कराया, परन्तु कोइ न्याययोचित कार्यवाही नही हुई। जिससे क्षुब्ध होकर वह न्याय हेतु अपने परिवार के साथ बीते सोमवार सुबह दस बजे के करीब अपने दरवाजे पर ही अनशन पर बैठी हुई है, जो दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। खबर लिखे जाने तक उक्त महिला का हालत गम्भीर बनी हुई है, और मौके पर कोई भी सक्षम अधिकारी नही पहुंचा था।





0 Comments