- नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गडहियां बसंतपुर गांव की घटना,
- ऋषि पंचमी पर्व पर घर की महिलाओं के साथ स्नान के लिए निकले थे दोनों बच्चे,
- घटना स्थल पर प्रशासनिक अमला मौजूद,
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के गडहियां बसंतपुर गांव के दो बच्चे गांव के समीप से बह रही नहर में नहाते समय डूब जाने से लापता हो गए हैं। इस घटना को सारेआम होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। दोनों लड़के अपने घर की महिलाओं के साथ ऋषि पंचमी पर्व पर नहर पर पहुंचकर स्नान एवं पूजा पाठ के लिए गए हुए थे। मौके पर खड्डा एसडीएम आशुतोष, सीओ संदीप वर्मा एवं नेबुआ नौरंगिया एचएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ ग्रामीणों की मदद से नहर में लापता बच्चों के खोजबीन में जुटे हुए हैं।
मंगलवार के दिन ऋषि पंचमी पर्व होने के कारण स्थानीय गांव में महिलाएं व्रत व उपवास रखती है, और नदी, तालाब, नहर आदि जगहों पर जाकर स्नान आदि करती हैं। इसी पर्व को लेकर स्थानीय थानाक्षेत्र के गडहियां बसंतपुर गांव में रामकृपाल राव एवं रमोद मद्धेशिया के परिवार की महिलाएं जो एकडंगा रेगुलेटर से कौवासार के लिए निकली नहर में स्नान आदि करने गई हुई थी। इसी दौरान नहर के किनारे नहाने के दौरान रामकृपाल राव का 12 वर्षीय इकलौता पुत्र विपिन राव और उसी गांव के रमोद मद्धेशिया का 8 वर्षीय इकलौते पुत्र आर्यन नहर में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। जब तक महिलाएं कुछ कर समझ पातीं, पानी के तेज बहाव में दोनों डूबकर लापता हो गए। महिलाओं के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव के तैराक व गोताखोर लोग पानी में बच्चों को ढूंढने लगे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
किसी के द्वारा दिये गए सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया एचएचओ अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जाल के सहारे खोजबीन शुरू कराई और इस घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दिया। मौके पर खड्डा एसडीएम आशुतोष कुमार और खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने सिंचाई विभाग से नहर में पानी कम कराने का निर्देश दिया। एसडीआरएफ टीम को भी खोजबीन करने के लिए इसकी सूचना दे दिया गया। मौके पर उपस्थित सैकड़ो ग्रामीण लापता बच्चों के खोजबीन में जुटे हुए हैं। दोनों परिवारों में पर्व की खुशियां गम में बदल गई हैं। इकलौते पुत्रों के नहर में डूबकर लापता होने से परिजन दहाड़े मारकर रो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों और एसडीआरएफ के द्वारा ढूंढे जाने के दौरान दोनों बच्चों का शव देर शाम तक बरामद हो गया है। मौके पर प्रशासनिक अमला मौजूद है।





0 Comments