निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र में सैकड़ो महिलाओं और बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नौरंगिया गांव के बलुआर टोला के सैकड़ो महिलाओं और बच्चों ने मंगलवार को दोपहर बाद सहायिका पर पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुवे विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने इनके जगह पर किसी और के नियुक्ति की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड के नौरंगिया गांव के बलुआर टोला के ग्रामीणों ने आंगनवाड़ी सहायिका पर पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को करीब तीन दर्जन महिलाओं ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देतें हुवे, इस मामले की जांच कराकर कार्यवाही व पात्रों को पोषाहार दिलाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों व कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा पोषाहार का वितरण किया जाता है। गांव में आंगनवाड़ी सहायिका के द्वारा सही ढंग से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि गेहूं, चावल, दाल, घी, दूध, दलिया समेत अन्य खाद्य सामग्री विगत 11माह से कुछ भी वितरण नहीं किया जा रहा है।
लाभार्थी जब पोषाहार की मांग करने जाते है तो उन्हें नही दिया जाता है। सहायिका के घर जाने पर दुर्व्यवहार करते हुवे उन्हें घर से भगा देते है। नियम व कानून की बात करने पर गाली गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो जाते है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनवाड़ी सहायिका वितरण में धांधली करते हुवे पोषाहार की कालाबाजारी कर रही हैं। जिससे पात्रों को वंचित रहने के साथ ही शासन की योजना को भी पलीता लग रहा है।
प्रदर्शनकारियो में मंशा देवी, साजिदा खातून, अमरीखी देवी, प्रभावती, रानी, किरन, बबिता, पूजा, लीलावती, आराधना देवी, हसीबुन, कमलावती, सुमन, शिला और इंदु आदि सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस मामले की जांच कराकर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
इस संदर्भ में नेबुआ नौरंगिया बाल विकास परियोजना अधिकारी सीता देवी का कहना है कि विभागीय स्तर से मामले की जांच कराई जाएगी। शिकायत सही मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जाएगा।





0 Comments