अज्ञात कारणों से लगे आग पर ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद काबू पाया
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मड़ार बिन्दवलिया गांव के लगड़ी टोला गांव में शुक्रवार की रात 9:30 बजे के करीब अचानक से लगे आग में पांच घर जल गए तथा दो मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से करीब एक घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नित्य की भांति स्थानीय गांव निवासी हरिंदर पुत्र लाल जी के घर शुक्रवार रात के 9:30बजे के करीब अज्ञात कारणों से अचानक आग गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुवे आसपास के चार और घरों को अपने आगोश में ले लिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के काफी मसक्कत के घण्टो बाद आग पर किसी तरफ से काबू पाया गया, पर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग के विकराल रूप में एक कीमती भैस और उसका बच्चा बुरी तरह से झुलस गए है। इस आगजनी की घटना में हरिन्द्र, महेंद्र और देवेंद्र के घरों में रखा गया सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया है। दिए गए सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल रामचन्द्र ने छतिपूर्ती का आंकलन करते हुवे उनके नुकसान का उचित मुवायज दिलाने का आश्वासन दिया है। वही झुलसे हुवे पशुओ का इलाज किसी प्राइवेट चिकित्सक से करवाया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों झुलसे हुवे पशुओ की स्थित गम्भीर बना हुवा है।
0 Comments