Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मानसूनी बरसात से खाद-बीज के दुकानों पर उमड़ी किसानों की भीड़

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

खड्डा तहसील क्षेत्र सहित पूरे जनपद में मानसून के दस्तक देते ही किसान भी अब धान की बुवाई करने और गन्ने के खड़ी फसल में खाद देने के लिए जुट गए हैं। इस बार चक्रवाती तूफान के चलते देर से आई मानसूनी बारिश ने सबके लिए खुशी लेकर आई है। खासतौर पर उन किसानों के लिए जिन्हें धान की फसल की बुवाई के लिए केवल मानसूनी बारिश का ही इंतजार था। मानसून के दस्तक देते ही किसान खेतो की बुवाई के लिए खाद तथा बीज की खरीदारी करने में जुट गए हैं।

बता दें कि नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्थित खाद और बीजो के लगभग सभी दुकानों पर किसानों की भीड़ देखने को मिला। वही अपने निजी वाहनों से खाद और बीज ले जाने के चलते कुछ व्यस्ततम चौराहों पर कुछ समय के लिए जाम की भी स्थिति बन गयी। जिससे चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, खाद बीजों की दुकानों पर देर शाम तक किसानों का जमावड़ा लगा रहा।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत