Header Ads Widget

Responsive Advertisement

युवती का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)



खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी वर्ग विशेष के युवक के द्वारा गन्ने खेत में दूसरे समुदाय की युवती के साथ खींचा गया एक आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसकी जानकारी युवती की विधवा मां को हुई तो उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। बताया जा रहा है कि वर्ग विशेष के युवक ने गांव के ही एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर गन्ने के खेत में ले गया और मोबाईल से उसके साथ आपत्तिजनक कुछ फोटो खींच लिया।

आरोप यह भी है कि युवती की शादी बाधित हो जाए इसके लिए उसने फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस सम्बन्ध में खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके उसके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत