Header Ads Widget

Responsive Advertisement

तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल कायम

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)

खड्डा थानाक्षेत्र के लखुआ लखुई गांव में देर रात को एक व्यक्ति के दरवाजे से कुत्ता के बच्चे को उठाकर तेंदुआ सरेह की ओर चला गया। ग्रामीण चर्चा कर रहे है कि दो दिनों से सरेह में तेंदुए की चहलकदमी है। इससे आसपास के गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। हालांकि खेत में मिले जानवर के पदचिह्न को वन विभाग के अधिकारी तेंदुए या बाघ की होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। गांव के बाहर घर बनाकर निवास कर रहे लल्लन कुशवाहा ने बताया कि रात में मेरे दरवाजे पर रहने वाला कुत्ता का बच्चा भौकते हुए भागने लगा। उसी दौरान किसी जानवर के दौड़ाने की आवाज सुन मैं घर से बाहर निकला। देखा कि कुत्ता के बच्चे को घसीटते हुए तेंदुआ सरेह की ओर ले जा रहा था। शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। अंधेरा होने के कारण कोई सरेह की तरफ नहीं गया। भय के कारण रातभर ग्रामीण सो नहीं पाये है।

वन दारोगा अमित तिवारी ने बताया कि मौके पर मिले पदचिह्न बाघ या तेंदुए का प्रतीत नहीं हो रहा है। वहां से निचलौल वन क्षेत्र लगभग दो किमी दूर है। पदचिह्न किसी दूसरे जंगली जानवर का हो सकता है। पदचिह्न की जांच की जा रही है, ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत