Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बोरिंग टेक्नीशियन के विरुद्ध जांच का निर्देश जारी

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)




नेबुआ नौरंगिया ब्लाक में तैनात बोरिंग टेक्नीशियन अरविंद गुप्ता के विरुद्ध शिकायत की बीडीओ ने जांच का निर्देश दिया है। क्षेत्र पंचायत की 21 जून 2023 की बैठक में टेक्नीशियन के विरुद्ध मानकविहीन पीवीसी पाइप से बोरिंग कराने, बोरिंग ड्रिलिंग की मजदूरी लाभार्थी से लिए जाने का मामला बीडीसी सदस्यों ने उठाया था। उसकी जांच चल ही रही है कि किसी और ने बीडीओ से शिकायत कर दिया कि टेक्नीशियन अपनी पत्नी के नाम से फर्म बनाकर बोरिंग सामग्री की आपूर्ति व बोरिंग ड्रिलिंग का कार्य कराते हैं। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष आनंद तिवारी ने 17 मई 2023 को किसान दिवस में जिलाधिकारी रमेश रंजन से बोरिंग टेक्नीशियन के खिलाफ शिकायत किया था। डीएम के आदेश पर दो सदस्यीय टीम की जांच में टेक्नीशियन दोषी पाए गए थे। नेबुआ नौरंगिया बीडीओ ऊषा पाल ने बताया कि उपरोक्त के विरुद्ध नोटिस जारी कर दिया गया है।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत