इस साल की बारिश से अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए है किसान
Admin
सुरजभान कुमार भारती कुशीनगर (उ०प्र०)
मानसून के आगमन से बारिश शुरू होने पर खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाको के गांवो में किसानों के द्वारा धान की रोपाई का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। बारिश नही होने की वजह से धान की खेती करने वाले किसान धान की रोपाई और अपने अन्य और फसलों की सिचाई नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद गुरुवार के रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली है। इस वर्ष सिचाई विभाग के द्वारा समय से नहरो में पानी नहीं छोड़ा गया, जिसके कारण धान की खेती करने वाले किसानों में मायूसी बनी हुई थी। पर गुरुवार की रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश से किसानों की आस जग गई है। इस बारिश से क्षेत्र के काफी संख्या में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है।
इस संबंध में क्षेत्रीय किसानो के एक समूह ने बताया कि बारिश नही होने से किसान काफी मायूस थे, क्योंकि नहरों में पानी भी नहीं था। महंगाई के इस दौर में निजी संसाधनों से सिंचाई करना महंगा साबित हो रहा है। किसान सिर्फ मानसून के सहारे ही धान की फसल पैदा करने में पूर्ण विश्वास रखता है। यदि इसी तरह हमेशा अच्छी बारिश होती रही तो धान की फसल सहित अन्य और फसलों का पैदावार बेहतरीन होगा ।





0 Comments