Header Ads Widget

Responsive Advertisement

युवती का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Admin

सुरजभान कुमार भारती

कुशीनगर (उ०प्र०)




खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती की आपत्तिजनक फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वाले को खड्डा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि गांव के ही वर्ग विशेष के युवक ने प्रेमजाल में युवती को फँसाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीर ले लिया। युवती के शादी की चर्चा चल रही थी इसकी जानकारी पर आरोपित ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीर बीते दिने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवती की मां के तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध आइटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि आरोपित गौस आजम उर्फ गोलू को खड्डा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत