जिला कार्यक्रम अधिकारी पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
कुशीनगर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) शैलेंद्र राय पर छेड़खानी का मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज कर लिया गया है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस प्रकरण में न्यायालय में गुहार लगाई थी।
खड्डा थानाक्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने न्यायालय के वाद दाखिल करके बताया था कि वह अपने आंगनबाड़ी क्षेत्र के एक विवाद के संबंध में निस्तारण के लिए 16 जुलाई 2022 को दिन में लगभग 2:30 बजे डीपीओ के कार्यालय पर जाकर एक शिकायती पत्र दिया था। आरोप है कि डीपीओ ने वहां उनसे छेड़छाड़ की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने डीपीओ पर अन्य अनैतिक कार्य करने के लिए कहने का भी आरोप लगायी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मुताबिक इस घटना को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। दोबारा पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के जरिए प्रार्थना पत्र दिया। इसके चलते विभाग की तरफ से उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई। इस वजह से न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।इस प्रकरण में कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

0 Comments