घर मे रखा गया सारा कीमती सामान भी जलकर खाक
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
खड्डा थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घर सहित एक भैंस भी जलकर मर गयी है।
स्थानीय गांव निवासी अम्बु पुत्र राम बेलास, राम अवध पुत्र बंसी और रामायन चौहान पुत्र सतई चौहान शुक्रवार की रात बगल के गांव सूरत छपरा में हो रहे यज्ञ में गये थे कि रात के करीब ग्यारह बजे इनके फुस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जिससे इनके घरो मे रख गया सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर आये ग्रामीणों ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में अम्बु का करीब लाखो रुपये की कीमती भैस भी जलकर मर गयी है। ग्रामीणों के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर हल्का लेखपाल सूरज चौरसिया ने शनिवार की सुबह ग्राम प्रधान जोखू जायसवाल के साथ मौके पर आकर क्षतिपूर्ति का आंकलन करते हुवे सरकारी मदद दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

0 Comments