Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके धन अर्जित करने वाले छह शातिर ठग गिरफ्तार

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



जनपद के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कुन्दन सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराध की हो रही घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना को० पडरौना व साईबर की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद के भिन्न भिन्न स्थानों से 06 अन्तर्राज्यीय साईबर ठग क्रमशः अमजद करीम पुत्र स्व० मो० रज्जा खान निवासी बघौचघाट टोला बजरहा थाना बघौचघाट देवरिया, असरफ पुत्र स्व० खलील निवासी हरपुर बेलही थाना पटहेरवा, राजेश कुमार शाह पुत्र स्व० दीनानाथ शाह निवासी शीतल चौराहा पोस्ट राजापुर थाना कटिया जिला गोपालगंज बिहार, सोनू आलम उर्फ शहबाज आलम पुत्र जैनूल निवासी धौरहरा थाना पटहेरवा, आशिक अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी निवासी सोहन थाना तुर्कपट्टी, कलामुद्दीन अंसारी पुत्र अकबर अंसारी निवासी नगर पंचायत आफिस के पास फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को प्र०नि० राजप्रकाश सिंह थाना को० पडरौना मय टीम, निरीक्षक मनोज कुमार पंत प्रभारी साईबर सेल, प्रभारी निरी० आशुतोष कुमार सिंह थाना तुर्कपट्टी मय टीम, उ०नि० शरद भारती सर्विलांश सेल, का० चन्द्रभान वर्मा साइबर सेल, का० विजय चौधरी साइबर सेल, का० अनिल यादव साइबर सेल, म०का० नेहा यादव साइबर सेल और का० प्रशान्त कुमार मिश्रा साइबर सेल आदि के द्वारा गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अपराध से अर्जित पीडितों के 3 लाख 50 हजार रुपये नगद, 02 चार पहिया वाहन, 09 मोबाईल फोन भिन्न-भिन्न कम्पनियों के, 41 मोहर, 27 पासपोर्ट ओरिजनल एवं 55 फोटो कापी, 03 कम्प्यूटर, 03 प्रिन्टर, एक स्कैनर, 14 रसीद बुक, 8 रजिस्टर, बीजा 34 प्रिन्टेड, 62 मेडिकल फिटनेस कागज, 52 भिन्न भिन्न कम्पनियों का आफर लेटर, 100 भिन्न भिन्न कम्पनियों का अनुभव प्रमाण पत्र, 13 फोटो पेपर, 8 एअर टिकट, 62 रिजूम बायोडाटा, 26 नौकरी हेतु आवेदन पत्र (भरा हुआ), 8 एप्वाईन्टमेन्ट लेटर, 02 सादा गल्फ टेक्निकल इंस्टिट्यूट का सर्टिफिकेट बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 522/202, 419, 420, 46, 468, 471, 120बी, 504, 506 भादवि व 66सी ,66डी आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के द्वारा 25000/- रुपये व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार भी पुलिस टीम को दिया गया।

अपराध का तरीका :-

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि सबसे पहले हम लोग एक ऑफिस खोलते है एवं अलग-अलग क्षेत्रों में अपने एजेन्ट बनाते हैं। उसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सबको जोड़ लेते हैं। फिर विदेश में नौकरी हेतु अलग-अलग पदों के विज्ञापन ग्रुप में भेजते हैं। उस विज्ञापन के सापेक्ष एजेन्ट द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को विदेश में नामी गिरामी कम्पनियों में नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाकर फार्म भरवाते हैं तथा अपने ऑफिस पर इण्टरव्यू के लिए बुलाते है एंव एजेन्ट के माध्यम से प्रति व्यक्ति 60 हजार रूपया जमा करवाते हैं। सभी व्यक्तियों को वीजा दिलाने हेतु सिक्योरिटी के तौर पर उनका पासपोर्ट जमा करवा लेते है। पुनः कुछ दिन बाद उन व्यक्तियों को अलग-अलग कम्पनियों में अलग-अलग पदों का ऑफर लेटर पर मुहर व हस्ताक्षर स्वंय के द्वारा बनाकर एजेन्ट के माध्यम से दिला देते है। इस ऑफर लेटर में अच्छी सैलरी का जिक्र किया जाता है। जिससे वह व्यक्ति एयर टिकट, मेडिकल फिटनेट व अनुभव सर्टिफिकेट जल्दी बनाने हेतु एजेन्ट के माध्यम से और पैसा जमा कर देता है। जिस व्यक्ति का मेडिकल फिटनेस व अनुभव सर्टिफिकेट का पैसा जमा हो जाता है उसको अपने ऑफिस से अलग-अलग कम्पनियों का अनुभव सर्टिफिकेट पर मुहर व हस्ताक्षर स्ंवय बनाकर उपलब्ध करा देते है। जब उस व्यक्ति के द्वारा विदेश भेजने हेतु दबाव बनाया जाता है तो ओमान में रह रहे अपने भाई इम्तियाज खान के माध्यम से ओमान का विजीट/टूरिस्टर वीजा (अवधि 30 दिवस) मगवाकर उस व्यक्ति को विदेश भेज देते हैं। विदेश में पहुचने पर अपने भाई इम्तियाज के माध्यम से उस व्यक्ति को अनुभव सर्टिफिकेट के विपरीत मजदूरी में कुछ दिन काम दिला देते है। जब वीजा की अवधि पूरी हो जाती है तो उस व्यक्ति को यह बता दिया जाता है कि अब काम नहीं है। कुछ व्यक्ति मन के अनुरूप काम नही मिलने, कुछ व्यक्ति को यह पता चलने कि वह टूरिस्ट वीजा पर आये है जिसकी अवधि केवल 30 दिन है तथा कुछ काम न मिलने या काम समाप्त हो जाने के कारण खुद ही अपने घर वापस आने हेतु तैयार हो जाते है तथा वापस आने का खर्च स्वंय वहन करते है और इस तरह हम लोगों द्वारा पूर्व लिया गया पैसा वापस करने से बच जाते है।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत