Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)



गोरखपुर - नरकटियागंज रेल खण्ड पर शनिवार के सुबह रेलवे के दोनों पटरियों के बीच औंधे मुंह गिरा हुवा एक अज्ञात व्यक्ति का शव  मिला। इस सूचना को सारेआम होते ही घटनास्थल पर काफी लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

इस दौरान किसी के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे खड्डा थाने के कांस्टेबल प्रेम नारायण वर्मा, कांस्टेबल प्रवीण यादव और कांस्टेबल शाहनवाज हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे। उपस्थिति जनसमूह से उस लाश का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया गया पर कोई भी उसका पहचान नहीं कर पाया उक्त घटना सोहरौना और बंजारी पट्टी के बीच बने अंडर पास पुल से लगभग 100 मीटर पश्चिम तरफ गंडक नहर पर रेलवे पुल के पटरी पर औधे मुँख के बल मरा हुआ पडा मिला। मृतक का दोनों पैर टुटा हुआ था। पुलिस प्रशासन जब उक्त का जेब वगैरह का तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला।

शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक शव का पहचान नहीं हो सका था।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत