Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
विशुनपुरा विकास खंड के सूरजनगर बाजार से रामकोला जाने वाली सड़क के किनारे स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर पुरंदर छपरा खजुरिया परिसर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शनिवार को विराट दंगल व मेला का आयोजन किया गया।
पहली कुश्ती गोरखपुर के पहलवान गोविंद व सपहा के गोविंद के बीच हुई, जिसमें अविनाश ने गोविंद को आसमान दिखा दिया। अन्य मुकाबले में देवरिया के धर्मेंद्र ने पडरौना के राकेश को, महराजगंज के चंदन ने नेपाल के मृत्युंजय को, बैद्यनाथपुर के मुकेश ने किशुनपट्टी के लालबाबू को, गोपालगंज बरवा ने सुदर्शन देवरिया, बच्चन यादव पडरौना व सुमन्त यादव बभनौली का बराबरी रहा। दंगल में गोरखपुर, नेपाल, पडरौना, महराजगंज, गोपालगंज, बिहार व क्षेत्रीय पलहवानों ने अपना दम-खम दिखाया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल उपजिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि माटी कला वोर्ड सद्स्य हरिलाल प्रजापति रहे। माटी कला वोर्ड के सदस्य ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करते हुवे कहा कि कुश्ती प्राचीन खेलो में से एक है और इसके संरक्षण की जरूरत है। इसी कडी मे एस एन शुक्ल,अखिलेश तिवारी, अशोक शुक्ल, संतोष सिंह, उदय सिंह, ग्राम प्रधान संतोष यादव, आशोक यादव, पत्रकार हेंमत चौरसिया और सुंमत दूबे आदि ने कहा कि बेहतर स्वस्थ्य के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है। कुश्ती संपूर्ण व्यायाम है, इसका संरक्षण नहीं किया गया तो देश की यह धरोहर मिट जाएगी। आयोजक हंसनाथ विश्वकर्मा, राजन विश्वकर्मा, खजुरिया ग्राम प्रधान मारकंडे गुप्ता, राजेश शर्मा, दुर्गेश कुशवाहा ने अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन मुनीब गौतम ने किया।
रेफरी की भूमिका रिजवान सिद्दीकी ने बखूबी ढंग से निभाया, इस दौरान दो दर्जन के करीब हुवे मुकाबलो में आधे से भी ऊपर का मुकाबला बराबरी पर ही छूटा।







0 Comments