Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेता ने निःशुल्क स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)




छितौनी नगर के प्राथमिक विद्यालय पनियहवा के परिषदीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता आनंद कुशवाहा की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 432 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराके दवांए प्राप्त किया।

शनिवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ वयोवृद्ध पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई, विधायक विवेकानंद पांडेय व वरिष्ठ भाजपा नेता डा० निलेश मिश्र ने फीता काटकर किया। विधायक श्री पांडेय ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज भारत देश की गिनती दुनिया के श्रेष्ठ देशों में होती है। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए आयोजक आनंद कुशवाहा को शाबाशी दी। पूर्व विधायक भुलई भाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज देश हर मामले में स्वावलंबी है। इस दौरान केक व मिष्ठान का लोगों के बीच वितरण भी किया गया। इस शिविर में महिला चिकित्सक डा० नीलू गुप्ता, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा० श्याम गुप्ता, डा० राहुल कुमार, डा० विपिन गुप्ता, डा० केएम श्रीवास्तव, डा० निलेश मिश्र ने रोगियों का परीक्षण करके दवा आदि का वितरण किया।

इस दौरान ओमप्रकाश गिरी, हरीशचन्द्र, डा० नागेन्द्र दूबे, फर्मासिस्ट एस के तिवारी, एल टी देवेन्द्र कुमार चौधरी, हारून अली, बबलू कुशवाहा, अश्वनी दुबे, सोनू अंसारी, एएनएम पूनम जायसवाल, सुबाष रौनियार, कमलेश गुप्ता और ईश्वर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।









Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत