Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर यूपी में अलर्ट

Admin (उ०प्र०)

- शिकायत के 10 मिनट के भीतर पहुंचेगी पुलिस :- ADG

- यूपी में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण तेजी से बढ़ रही मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्वर को निर्देश जारी किए हैं,

- बच्‍चा चोरी की अफवाहों पर सरकार सख्‍त,

- DGP का सभी कप्‍तानों को आदेश :- गड़बड़ी फैलाने वालों पर लगाएं रासुका,

- भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा पर रोक लगाई जाए, भीड़ में शामिल व्यक्तियों की शिनाख्त करके कार्यवाही और मारपीट करने वालों पर रासुका भी लगाने का आदेश,

उत्तर प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की उड़ी अफवाहों के बाद अब कई अनजान लोगों पर हमले होते दिख रहे हैं। देवबंद में एक शख्स को शंका के आधार पर गोली मार दी गई, तो वहीं प्रयागराज में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। कौशांबी में अफवाह पर एक महिला को बेवजह ही पीट दिया गया।




प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आयी इस तरह की खबरों के बाद पुलिस ने लोगों से कानून को हाथ में नहीं लेने की बात की है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि "बच्चा चोर गिरोह का सक्रिय होना महज एक अफवाह है"।







Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत