चौराखास व रविन्द्र नगर बनेगा नया थाना
Admin
कुशीनगर (उ०प्र०)
14 सितंबर 2022 को शासन ने प्रदेश के 13 जनपदों में 18 नये थाने बनाने के लिए मंजूरी दे दिया है। जिसमें कुशीनगर और देवरिया जनपद भी शामिल है। जिसमें दो नये थाने बनाने का मंजूरी मिला है। कुशीनगर में दो नये थानों जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर, और पटहेरवा थानाक्षेत्र के चौराखास में बनेंगे। चौराखास नया बनने वाला थाना की दूरी पटहेरवा थाना से लगभग 17 किलोमीटर दूर है तथा यह देवरिया जनपद के बॉर्डर से लगा हुवा है।
वही रविन्द्र नगर जिला मुख्यालय से पडरौना कोतवाली की दूरी 07 किलोमीटर है। यहां जबकि रविन्द्र नगर के पास से जुड़े गांव कसया थाना में पड़ता है। अब जो गांव जिला मुख्यालय से नजदीक है, उन सबको नये थाने में शामिल किया जा सकता है।





0 Comments