Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खड्डा विधायक विवेकानन्द पाण्डेय के उपस्थिति में योजना बैठक सम्पन्न

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)




भारतीय जनता पार्टी पिपरा बाजार का मंडल योजना बैठक बुधवार को किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार के प्रांगण में सम्पन्न हुवा। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का मुख्य अतिथि जिले के महामंत्री और खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक सेवा पखवारा दिवस के रूप में मनाएगी। इसमें प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता आमजन के बीच में जाएंगे और उनका सहयोग करेंगे।

जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 'रक्तदान महादान' के संकल्प के साथ रक्तदान शिविर लगाएंगे। 18 सितंबर को शहर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर को जिला स्तर पर मोदी व्यक्तित्व प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 20 सितंबर को प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और 21 सितंबर को मंडल स्तर पर अमृत सरोवरों पर स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम होगा। 22 सितंबर को कैच द रेल के अंतर्गत जल संरक्षण जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 23 सितंबर को लोकल फॉर वोकल कार्यक्रम के अंतर्गत वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट से जनमानस को जोड़ने के लिए प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र लगाए जाएंगे। 24 सितंबर को मंडल स्तर पर दिव्यांग भाई-बहनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण केंद्र का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी और मन की बात का आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने के लिए विविधता में एकता राष्ट्र की विशेषता को लेकर उत्सव मनाया जाएगा। 27 सितंबर को केंद्र में मोदी सरकार के द्वारा किए गए जन कल्याण कार्यों को लेकर उनके नाम अभिनंदन आभार का संदेश पत्र के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। 29 सितंबर को कोविड टीकाकरण अभियान शिविर लगाया जाएगा। 30 सितंबर को मंडल स्तर पर टीबी रोगी मुक्त राष्ट्र के अंतर्गत टीबी रोगियों के उपचार के लिए कार्य किए जाएंगे। 01 अक्टूबर को पौधारोपण 02 अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती मनाते हुए किसान और जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार और संचालन दुर्गेश मिश्रा ने किया। इस अवसर मंडल प्रभारी पूर्व विधायक दीपलाल भारती, पिछड़ा मोर्चा प्रेम शंकर सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूज शुक्ला, मंडल महामंत्री रामाज्ञा चौहान, नवनीत मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार राय, लल्लन जयसवाल, संजय राय, नित्यानंद पांडेय, अतुल पांडेय, मंडल सहसंयोजक शैलेश मद्धेशिया, मंडल मंत्री धर्मेंद्र चौबे, लक्ष्मी कांत शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश गुप्ता, शैलेंद्र त्रिपाठी, हरीश पांडेय, सुनील कुमार, शंभू सिंह, ओम प्रकाश , सूर्यभान मिश्रा, रितेश दुबे कोषाध्यक्ष सतनारायण प्रजापति, आईटी सेल संयोजक दिवाकर मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत