Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आशा कार्यकत्री और सँगनियो ने प्रदर्शन करके 13सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौपा

Admin

कुशीनगर (उ०प्र०)




बकाया मानदेय नही मिलने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकत्री व संगिनियों ने स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन करके प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।

नेबुआ नौरंगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकत्री/संगिनी संगठन ने एक समूह में मंगलवार को धरना प्रदर्शन करके आक्रोश जताया। इस दौरान प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकत्री व संगिनी की संगठन ने 13 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० मंतोष कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगो को अतिशीघ्र पूरा नही होने पर जिला मुख्यालय पर बृहद अंदोलन की चेतावनी दी है। ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी देवी का कहना है कि 216 पुरानी आशाओं का तीन माह व 30 नई आशा संगिनीयों का 9 माह तक का मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। फाईलेरिया, पल्स पोलियो, नसबंदी, सगुन कीट, आशा यूनिफार्म और कोविड ड्यूटी आदि का भुगतान आज तक नही किया गया है। यदि अतिशीघ्र ही लंबित मांगों का समाधान नही हुवा तो जिला मुख्यालय पर बृहद अंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान बबिता शर्मा, मीरा, संध्या, मीना, सुशिला, गुजराती, लालमती और साधना आदि सहित सैकड़ों कार्यकत्री मौजूद रहीं।








Post a Comment

0 Comments

 बाइक के पहिये में दुपट्टा फसने से महिला की दर्दनाक मौत